Basant Panchami Significance and Celebration

Bageshwar Dham Sarkar

 

bageshwar dham sarkar


बागेश्वर धाम सरकार


बागेश्वर धाम शक्ति पीठ जिसकी प्रसिद्धि अब सभी दिशाओ में फ़ैल रही है केवल इसलिए की यहाँ पर चमत्कार से ही लोगो की जीवन में खुशहाली आजाती है।  इस धाम में आते ही आपके सारी समस्याओं का निवारण होने लगता है और जो भी समस्याएं काफी बड़ी होती है वो निरंतर आते रहने से समाप्त हो जाती है। इस धाम का चमत्कार अगर देखे तो इसकी सीमा में प्रवेश करते ही आपको एक दिव्य शक्ति की अनुभूति होगी जो की अपने आप में अतुल्य है और साथ ही वह दिव्य शक्ति आपके साथ जुड़कर आपका मार्ग प्रसस्त करती है। 

हनुमान जी के बारे में सभी परिचित है कितने शक्तिशाली है, वो आज भी साक्षात रूप में विद्यमान है और एक ही समय पर कई स्थानों में उपस्थित है। बागेश्वर धाम उन पवित्र स्थानों में एक है जहाँ स्वयं हनुमान जी का साक्षात वास है और बिना किसी को दिखे आज भी चमत्कार कर रहे है। आपके जीवन में आयी किसी भी प्रकार की बाधा को स्वयं हर लेंगे अगर आप इस धाम में आते है तो यहाँ पर उपस्थित हनुमान जी जो की बाला जी रूप में विद्यामान है उनके दर्शन प्राप्त होते ही सारे दुःख दूर हो जाते है। इस स्थान के बारे में कई बार लोगो को संशय हुआ की ये मात्र बातें है, परन्तु जब यहाँ लोग आते है तो चमत्कार देखते ही नहीं बल्कि आभास भी करते है।  

यहाँ हनुमान जी का एक मंदिर है जो की बागेश्वर धाम के नाम से प्रशिद्ध है, इसके मुख्या करता धर्ता श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज है। यहाँ पर इन्ही के द्वारा सभी की समस्यांओ को सुना जाता है और उसकी समस्याओं का समाधान भी होता है। 

बागेश्वर धाम तक पहुंचने का विवरण :- 

बागेश्वर धाम छतरपुर के पास हाईवे से लगा एक छोटा सा रास्ता है जो की ५ किलो मीटर अंदर तक जाता है, वहां गाढ़ा गांव है वही पर बागेश्वर धाम का मंदिर है।  इसको आसान करने के लिए नीचे गूगल मैप की लोकेशन लिंक है जिसकी मदद से आप मंदिर तक पहुंच सकते है। 

बागेश्वर धाम का मैप लोकेशन :-  Link  


 बागेश्वर धाम तक पहुंचने के लिए Trains का विवरण :-

यहाँ पर एक Train जो की दिल्ली से खजुराहो तक जाती है, यह सबसे आसान है क्यों की खजुराहो से बागेश्वर धाम काफी नज़दीक है और यहाँ पर आपको ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिल सकती है और धाम तक पहुंचने का साधन भी आसानी से उपलब्ध हो जायेगा।     

दिल्ली से बागेश्वर धाम तक के लिए Train :- 

Kurukshetra Jn to Khajuraho  , Gita Jayanti Express , Train Number 11842 








Comments